फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस पर आए 74 मामले, 27 का निपटारा

विज्ञापन
वाल्टरगंज थाने पर डीएम सौम्या अग्रवाल और एसपी आशीष श्रीवास्तव ने सुनी लोगो की समस्या। संवाद - फोटो : BASTI
विज्ञापन
समाधान दिवस पर आए 74 मामले, 27 का निपटारा
विज्ञापन

मुंडेरवा में डीएम व एसपी ने सुनी समस्याएं, त्वरित निस्तारण का दिया निर्देश
बस्ती। थाना समाधान दिवस पर शनिवार को 74 मामलों में से 27 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। जबकि 47 मामले लंबित रह गए। इनके निस्तारण के पुलिस व राजस्व कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

मुंडेरवा प्रतिनिधि के अनुसार जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने समाधान दिवस का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मुंडेरवा थाना अध्यक्ष और बीट के सिपाहियों को अपने क्षेत्र के लेखपालों को चेहरे से न पहचानने और उनका मोबाइल नम्बर ना होने पर फटकार लगाई। अधिकारियों ने यहां 13 मामलों को देखा। राजस्व के एक मामले का निस्तारण कर दिया। शेष 12 मामलों के निस्तारण के लिए प्रभारी निरीक्षक सत्येद्र कुंवर को निर्देशित किया। सोनहा प्रतिनिधि के अनुसार सोनहा थाना समाधान दिवस में कुल मामले आए। एक मामले का निस्तारण किया गया, चार मामले पूर्व समाधान दिवस का प्रार्थना पत्र का निस्तारण किया गया। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार लालगंज थाना समाधान दिवस में 19 मामले आए, जिसमें उपजिलाधिकारी पवन जायसवाल ने चार मामलों का त्वरित निस्तारण किया। 15 मामलों में टीमें गठित की गई है। वाल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसार वाल्टरगंज थाना समाधान दिवस में पहुंचे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने 10 फरियादियों को सुना। मौके पर दो का निस्तारण किया। शेष मामलों के लिए राजस्व पुलिस विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार कलवारी थाना समाधान दिवस में भूमि विवाद के बारह मामले आए। दो का निस्तारण थानाध्यक्ष अरविंद कुमार व राजस्व निरीक्षक रामकृष्ण तिवारी ने वार्ता कर कराया। नगर बाजार प्रतिनिधि के अनुसारा नगर थाना पर समाधान दिवस में कुल दस मामले आए, जिसमें पुलिस विभाग से संबंधित पांच व राजस्व विभाग से संबंधित पांच मामले थे। थाना प्रभारी बाबू लाल ने बताया कि पुलिस से संबंधित तीन मामले का निस्तारण हुआ, जबकि एक मामला राजस्व से संबंधित निस्तारित किया गया। अन्य मामलों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व की टीम को समाधान के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें