फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौर ब्लॉक क्षेत्र में 609 अति कुपोषित बच्चे मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
गौर ब्लॉक क्षेत्र में 609 अति कुपोषित बच्चे मिले
विज्ञापन

गौर(बस्ती)। अति कुपोषित व कुपोषित बच्चों को लेकर सरकार के निर्देश पर बाल विकास पुष्टाहार की ओर से हर माह सर्वे कराया जाता है। इसमें गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चों की पहचान कराकर दवा कराई जाती है। बाल विकास पुष्टाहार की ओर से अगस्त में किए गए सर्वे के अनुसार गौर ब्लॉक में 609 अति कुपोषित बच्चे पाए गए हैं।
सीडीपीओ निशा श्रीवास्तव ने बताया कि शासन के निर्देश पर गांव में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिका गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चों की गणना कर सर्वे रिपोर्ट तैयार करती हैं, जिसे तीन श्रेणियों में बांटा गया है। इसमें अति कुपोषित बच्चों को लाल श्रेणी में रखा गया है। जबकि कुपोषित बच्चों को पीला श्रेणी व सामान्य बच्चे को हरा श्रेणी में रखा जाता है। लाल श्रेणी में पाए जाने वाले बच्चे गंभीर बीमारी से ग्रसित होते हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में बने पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया जाता है। उन्हें निशुल्क दवा, भोजन, दूध और फल उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ब्लॉक में 221 आंगनबाड़ी के संचालित हैं। इन्हीं केंद्रों के माध्यम से सर्वे रिपोर्ट तैयार कराया गया है। इसमें 1869 कुपोषित व 609 अति कुपोषित बच्चे पाए गए हैं। गांवों में बुखार एवं वायरल संक्रामक बीमारी को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि बीमारी की चपेट में आने पर शीघ्र नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। किसी भी बीमारी को हल्के में न लें। बच्चों की बीमारी व शिक्षा को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से लगातार जागरूक करने के साथ बीमारियों से बचने की सलाह दी जा रही है। बावजूद इसके अति कुपोषित बच्चों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसको लेकर विभाग गंभीर है। आरसीएच के नोडल अधिकारी डॉ. सीके वर्मा ने कहा कि जो बच्चे अति कुपोषित खोजे गए हैं, उन्हें गौर के एमओआईसी की ओर से परीक्षण के उपरांत अति कुपोषित श्रेणी में पाए जाने पर संबंधित चिकित्सालयों में इलाज के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें