फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में 5323 मुर्दे ले रहे थे वृद्धा पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती में 5323 ‘मुर्दे’ ले रहे थे वृद्धा पेंशन
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग के सत्यापन में खुलासा हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। समाज कल्याण विभाग के सत्यापन में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले में 5323 मृतक कागज में वृद्धावस्था पेंशन का लाभ ले रहे थे। यह खुलासा तब हुआ जब शासन के निर्देश पर विभाग ने सत्यापन शुरू कराया तो बड़े पैमाने पर पेंशन पाने वाले मृतक पाए गए। सत्यापन के बाद विभाग ने इन सभी के पेंशन पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

जिले में मौजूदा समय में कुल 106426 लोग वृद्धावस्था पेंशन का लाभ विभाग की ओर से पा रहे थे। लेकिन कुछ महीने पहले सरकार के निर्देश पर मृतक एवं अपात्र लोगों की जांच कराए जाने का निर्देश जारी हुआ। जिस पर नौ जुलाई तक कराए गए सत्यापन रिपोर्ट में जिले में कुल 5323 मृतक पाए गए। जिन्हें पेंशन से वंचित करते हुए नाम काट दिया गया है। सत्यापन में पात्र पाए गए लोगों को ही वृद्धा पेंशन का लाभ दिया जाएगा। समाज कल्याण अधिकारी रामनगीना यादव ने बताया कि सभी ब्लॉकों में तैनात एडीओ समाज कल्याण को सख्त निर्देश दिया गया है कि सरकार की महत्वाकांक्षी पेंशन योजना को पारदर्शिता के साथ गरीब पात्रों को लाभान्वित करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि कोई अपात्र व्यक्ति योजना में शामिल न हो इसके लिए समय-समय पर अभिलेखों का सत्यापन अवश्य करें। ताकि पात्र व्यक्तियों को ही योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें