बस्ती। राजकीय आईटीआई एवं क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय बस्ती के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इसमें 250 रिक्त पदों के सापेक्ष 115 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। साक्षात्कार के आधार पर 52 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
रोजगार मेले में टाटा मोटर्स लखनऊ और पंतनगर उत्तराखंड, शिव शक्ति एग्रोटेक लखनऊ की कंपनी ने हिस्सा लिया। जेडी आईटीआई एके राणा ने चयनित अभ्यर्थियों को पूरी लगन और निष्ठा के साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रभारी प्रधानाचार्य रामदीन गौतम ने चयनित अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में प्लेसमेंट प्रभारी अश्विनी कुमार दुबे, अरविंद कुमार, नंद मोहन सिंह, दयाशंकर मौर्य, अनूप वर्मा आदि कर्मचारियों ने सहयोग प्रदान किया। संवाद