फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो.. चौपाल में देखी गई आदर्श ग्राम अमोढ़ा की हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो..
विज्ञापन

अमोढ़ा में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, रोका रास्ता
खराब सड़क के विरोध में बनकटवा जाते समय राह में खड़े हो गए ग्रामीण
चौपाल में देखी गई आदर्श ग्राम की हकीकत
सांसद की अध्यक्षता में डीएम ने सुनी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। सांसद आदर्श ग्राम अमोढ़ा में ओडीएफ चौपाल के दौरान डीएम डॉ. राजशेखर ने सांसद हरीश द्विवेदी के साथ लोगों की समस्याएं सुनीं। वहां से पास के बनकटवा पुरवे की तरफ जाते समय सांसद और अधिकारियों को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। सौ-डेढ़ सौ ग्रामीण काफिले के आगे आकर खड़े हो गए। किसी तरह पुलिस कर्मियों की दखल के बाद काफिला आगे बढ़ सका।
ग्राम प्रधान राधा ने स्वागत किया। खंड विकास अधिकारी इंद्रपाल सिंह यादव ने विकास कार्यों का क्रमवार विवरण प्रस्तुत किया। 343 शौचालय में 110 अधूरे मिले। 135 लोहिया आवास और 234 प्रधानमंत्री आवास बनाये गये हैं, जिनमें कुछ अधूरे हैं। विद्युत विभाग ने 23 में 14 ट्रांसफॉर्मर लगाकर 475 कनेक्शन वितरित किया है। जल निगम के 56 हैंडपंप में 14 के खराब होने की शिकायत चौपाल में आई। सीडीपीओ लक्ष्मी पाण्डे ने पांच आंगनबाड़ी केंद्र बनाने की जानकारी दी, जिनमें पंजीकृत 217 में 32 बच्चे अति कुपोषित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार गर्भवती महिलाओं को फल और जरूरी सामग्री भरी टोकरी भेंट की गई। सांसद और अधिकारी ने शहीद राजा जालिम सिंह के किले पर हो रहे 147.56 लाख के कार्यों का जायजा लिया। निर्माणाधीन म्यूजियम और विदेशी मॉडल पर आधारित सार्वजनिक शौचालय के दौरान पर्यटन विभाग का कोई अधिकारी मौजूद न होने पर फोन करके अधिकारियों को हिदायत दी गई। पोखरे के सुंदरीकरण को लेकर जेई और बीडीओ को जल संचयन के लिए पाइप लाइन लगाने सहित कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। चौपाल में जिलाधिकारी डॉ. राजशेखर, सांसद हरीश द्विवेदी मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, तहसीलदार मुहम्मद जसीम, डीपीआरओ शिवशंकर सिंह, बीडीओ इन्द्रपाल सिंह यादव, एडीओ पंचायत आनंद विक्रम सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. शुभकरन, सहायक चकबंदी अधिकारी अतुल सिंह, बीओई श्यामविहारी, जेई फारूख अहमद, डॉ. घनश्याम सिंह, रामस्वारथ सिंह, बजरंग बिहारी पाण्डेय, मण्डल महामंत्री सतीस सिंह, सचिव शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी, प्रधान राधा देवी, प्रदीप पाण्डेय, मनोज चौहान, अवधेश जायसवाल के अलावा पूर्ति, समाज कल्याण, कृषि, सार्वजनिक वितरण, बैक प्रबंधन सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें