बस्ती। मेडिकल लैब टेकभनोलॉजी एसोसिएशन से जुड़े पैथोलॉजी संचालकों ने नवीनीकरण के नए नियमों के खिलाफ आवाज उठाई है। शुक्रवार को डीएम, सीएमओ और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पहले की तरह लाइसेंस नवीनीकरण की मांग की है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष सुुनील वर्मा ने कहा कि पिछले कई वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में सैकड़ों पैथोलॉजी काम कर रही हैं। जहां एमबीबीएस एवं एक डीएमएलटी तैनात कर जनसामान्य को सेवाएं भी दी जा रही हैं। इन्हीं शर्तों पर पहले पैथोलॉजी सेंटरों का नवीनीकरण होता आया है। एसोसिएशन अध्यक्ष का कहना है कि नए नियमों के मुताबिक पोस्टग्रेजुएट पैथोलॉजिस्ट ही सेंटरों का संचालन कर सकते हैं। ऐसे में जिले में संचालित कई सेंटर जहां बंद हो जाएंगे वहीं बडी संख्या में लोग बेरोजगार हो जाएंगे। हम लोगों के पास कई वर्षों से पैथोलॉजी सेंटर चलाने का अनुभव है। एसोसिएशन के सचिव अपूर्व शुक्ल ने कहा कि नए नियमों से पैथोलॉजी संचालक क्षुब्ध हैं। राजेश यादव, सौरभ चंदन, अखिलेश सोनी, सतेन्द्र कुमार, अनिरूद्ध चौधरी, बृजेश मणि, मो. युसुफ, प्रमोद कुमार, विनय पाठक, रहमत अली आदि मौजूद रहे।