फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार, 22 पशु मुक्त कराए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार, 22 पशु मुक्त कराए गए
विज्ञापन

छावनी पुलिस ने बीडी बांध के ठोकर नंबर दस के पास की गिरफ्तारी
वाल्टरगंज के जमदाशाही के ठेकेदार को वध के लिए बेचते थे पशु
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत (बस्ती)। छावनी थाना क्षेत्र के गुंडा कुंवर गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास से पुलिस ने रविवार को पांच तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 22 पशुओं को मुक्त कराया। पशुओं को आरोपित वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के जमदाशाही में बेचने के लिए ले जा रहे थे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष छावनी रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि शनिवार रात छावनी से बीड़ी बांध के ठोकर नंबर 10 जाने वाले मार्ग पर टीम के साथ गश्त कर रहे थे। गुंडा कुंवर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के बगल झाड़ में टॉर्च की रोशनी में कुछ पशुओं की आवाज सुनाई दी। पुलिस टीम को मौके पर पहुंची तो यहां मौजूद लोग भागने लगे। टीम ने घेराबंदी कर मौके से पांच आरोपितों को पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर खड़े ट्रक व 22 पशुओं को बरामद कर लिया गया। आरोपितों की पहचान फूलचंद सिंह निवासी गुंडा कुंवर, आनंद कुमार निवासी पूरेनाथू, रामसूरत, भूडोल व भरत निवासी ग्राम तुरसी के रूप में हुई। थानाध्यक्ष रोहित उपाध्याय ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों ने बताया है कि इन छुट्टा गोवंशों को पकड़ कर वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के जमदाशाही गांव निवासी रोजन को बेचने जा रहे थे। मौके से पुलिस ने गो वंशों को लादने वाले ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया है। बताया कि पकड़े गए आरोपितों के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पशुओं को गो आश्रय स्थल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें