फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर गंदा पानी, विरोध में उतरे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महसो (बस्ती)। सदर ब्लाक के साहूपार से फरदा मार्ग पर पिछले कई महीनों से सड़क पर नाली व बारिश का गंदा पानी एकत्रित होने से ग्रामीण परेशान हैं। गांव से बाहर निकलने का एकमात्र रास्ते को बनाने की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान आरोप लगाया कि तमाम प्रयास व शिकायत के बावजूद जिम्मेदार गांव की इस मुख्य मार्ग को ठीक करने की जहमत नहीं उठा रहे हैं।
मार्ग निर्माण को लेकर गांव के विकास, शिवम, कन्हैया, राजू सोनकर, पिंटू, रवि शंकर, गोविंद, बल्ली सेठ, धर्मेंद्र, योगेंद्र समेत तमाम ग्रामीणों ने सड़क पर उतर गए। नारेबाजी करते हुए ग्रामीणों ने मार्ग निर्माण की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान राम चंद्र आर्य ने कहा कि सड़क निर्माण के लिए कई बार प्रयास किया। कई पत्र लिखे, मगर कोई इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। कहा कि यहां पानी निकलने की व्यवस्था इसलिए बाधित है कि क्योंकि यह पानी दूसरों की जमीन से होकर निकलना है। व्यवस्था बनाई जा रही है। शीघ्र ही समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें