फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप पर लगाया बहन की हत्या का इल्जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। वाल्टरगंज क्षेत्र के एक सौतेले बेटे ने अपने पिता पर हत्या का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसकी नाबालिग बहन (आरोपी की बेटी) से पिता नाजायज संबंध बनाना चाहता था। उसके इंकार करने पर पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस को खबर किए बिना शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया।
विज्ञापन

मौत के करीब 20 दिन बाद पूना से लौटे भाई ने सीएम व सभी उच्चाधिकारियों को इस पत्र भेजा है और पिता को गिरफ्तार करने की मांग की है। एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि ग्राम प्रधान सहित गांव के तमाम लोग नौ जुलाई को हुई घटना के बाद अंतिम संस्कार में गए थे। प्रधान जगराम राजभर ने थाने में लिखकर भी दिया है कि किशोरी की मौत सांप काटने से हुई है। वह अंतिम संस्कार में गए थे। बावजूद इसके युवक आरोप पर कायम है।
---------------
थानाध्यक्ष ने कहा
वाल्टरगंज के थानाध्यक्ष संजय शुक्ल का कहना है कि मोतीलाल पिता की दूसरी पत्नी की संतान है। नौ जुलाई की घटना के बाद से अब तक किसी ने कोई शिकायत नहीं की। गांव के तमाम लोग यहां तक कि प्रधान जगराम राजभर ने लिखकर दिया है कि उनकी मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार हुआ। बावजूद इसके वह अपने पिता पर इल्जाम लगा रहा है।
विज्ञापन

-------------
भाई बोला, दरिंदा उसका बाप
- उस दिन (9 जुलाई को )रविवार था। शाम के करीब सवा चार बजे उसकी बहन खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। छोटा भाई विवेक घर के पास खेल रहा था। मां-बाप भी धान की जरई उखाड़ रहे थे। तभी मोतीलाल मछली पकड़ने वाला जाल निकालने के बहाने गया। बहन को अकेला देख उससे जबरदस्ती करने लगा। शोर करने पर छोटा भाई पहुंचा तो उसने बहन की बेल्ट से पिटाई करते देखा। उसे भी मुर्गी लेकर खेत में जाने को कहकर भगा दिया। इसी बीच उसने पीटकर मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें