फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी के हुनर ने दिलाया चार खिलाड़ियों को खेल छात्रावासों में दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
हॉकी के हुनर ने दिलाया चार खिलाड़ियों को खेल छात्रावासों में दाखिला
विज्ञापन

बस्ती। जिले के चार हॉकी खिलाड़ियों का चयन खेल छात्रावास में हुआ है। तीनों खिलाड़ी अमर शहीद सत्यवान सिंह क्षेत्रीय क्रीड़ा स्टेडियम में हॉकी का प्रशिक्षण ले रहे थे। खिलाड़ियों ने तीन चरणों में आयोजित चयन ट्रायल पास कर यह उपलब्धि हासिल किया। अब चारों खिलाड़ियों का खर्च सरकार उठाएगी। चार खिलाड़ी हंसराज लाल इंटर कॉलेज गनेशपुर के छात्र हैं।
विज्ञापन

खेल छात्रावासों के लिए अप्रैल में स्टेडियम में मंडल स्तर पर चयन ट्रायल लिया गया। इसमें करीब 13 खिलाड़ियों का चयन किया। इसके बाद एक से तीन मई के मध्य राज्यस्तरीय चयन ट्रायल लिया गया। जिसमें जिले के पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ। 10 से 25 मई तक झांसी में आयोजित 15 दिवसीय केंद्रीय प्रशिक्षण शिविरों में पांच खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। शिविर समाप्ति के बाद फाइनल चयन ट्रायल हुआ। जिसमें अंकित यादव व मो. शमी का चयन खेल छात्रावास वाराणसी में हुआ। जबकि अखिलेख यादव और सूरज यादव का चयन खेल छात्रावास झांसी में हुआ। स्टेडियम के हॉकी प्रशिक्षक मो. आसिफ खान ने बताया कि उक्त चारों खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए स्टेडियम में खूब पसीना बहाते रहे हैं। बताते हैं कि चार हॉकी में भविष्य बनाने के लिए हमेशा गंभीर रहे हैं। उनकी मेहनत का नतीजा है जो आज खेल छात्रावासों में उनका चयन हुआ है। जिला हॉकी संघ के सचिव और हंसराज लाल इंटर कॉलेज के शिक्षक सुशील चौधरी बताया कि चारों खिलाड़ी खेल के अलावा शिक्षा को पढ़ाई में भी अच्छे हैं। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि हॉकी में चार खिलाड़ियों का चयन छात्रावासों में हुआ है। अन्य के परिणाम अभी प्राप्त नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें