फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपडेट,,मुठभेड़ में चार पशु तस्कर गिरफ्तार, तीन गोवंशीय बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में चार पशु तस्कर गिरफ्तार, तीन पशु मुक्त
विज्ञापन

विक्रमजोत (बस्ती)। छावनी पुलिस ने रविवार को एंटी नारकोटिक्स टीम की मदद से तीन गोवंशीय पशुओं के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। तीन सदस्य फरार होने में कामयाब रहे। जिनमें से दो को कुछ ही घंटों के भीतर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। एक अभी भी फरार चल रहा है जिसकी तलाश की जा रही है। मुठभेड़ में गिरफ्तार दोनों आरोपित संतकबीरनगर के हैं। जबकि एक की पहचान नहीं हो सकी है।
थानाध्यक्ष छावनी रोहित उपाध्याय ने बताया कि रविवार को सूचना मिली कि मूड़ाडीहा गांव में कुछ लोग गो वंशीय पशुओं को वध के लिए लोडर वाहन पर लादकर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। इस पर एंटी नारकोटिक्स टीम के साथ संयुक्त रूप से गांव में स्थित बांस के बगीचे में घेराबंदी की गई। जहां देखने को मिला कि कुछ लोग लोडर वाहन पर जो पशुओं को लादकर क्रूरता से बांधे हुए हैं तथा तीसरे पशु को लादने के लिए उसके सींग व पैरों को बांधकर वाहन पर चढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस के आने की भनक लगते ही तीन व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग निकले। वहीं, भाग रहे दो सदस्यों को दौड़ाकर मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों की पहचान थाना क्षेत्र के मूड़ाडीहा निवासी राम शंकर पाठक उर्फ दद्दू पंडित पुत्र दुखरन नाथ व अकवारा निवासी सुटुर्री पुत्र हिदायत अली के रूप में हुई। भागने वाले व्यक्तियों की पहचान संतकबीरनगर जनपद के बखिरा थाना क्षेत्र के दुर्गजोत निवासी इश्तियाक, दुधारा थाना क्षेत्र के मदाईन गांव निवासी गुमनाम के रूप में हुई। वहीं तीसरे का नाम पता नहीं पता चल सका है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इसी बीच सूचना मिली कि फरार तस्कर छावनी दत्तनगर मार्ग पर हैं। एसओजी टीम व पुलिस ने घेरा बंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पशु तस्कर गुफरान उर्फ गुमनाम उर्फ छोटू निवासी मदाईन थाना दुधारा संतकबीरनगर के पैर में लगी गोली लगने से घायल हो गया। जिसे उसके साथी इश्तियाक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल गुमनाम को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुमनाम दुधारा थाने का हिस्ट्री शीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि बरामदगी के आधार पर गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपितों को न्यायालय भेज दिया गया है।वहीं, फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष छावनी व एंटी नारकोटिक्स प्रभारी के अलावा वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्याम मोहन त्रिपाठी, उपनिरीक्षक सर्विलांस सेल दुर्विजय सिंह, दुर्ग विजय सिंह थाना छावनी, हेड कांस्टेबल विजय यादव, बीरबल यादव, महेंद्र यादव नारकोटिक्स टीम, कुलदीप यादव, कास्टेबल शिव बरन, सर्वेश नायक, सत्येंद्र सिंह आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें