फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

52 हजार के नकली नोट के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
52 हजार के नकली नोट के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन

सोनहा/बस्ती। जिले की सोनहा पुलिस ने नकली नोट का कारोबार करने वाले दो शातिरों को शनिवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। रविवार को दोनों को कोर्ट में पेश कर दिया। दोनों के कब्जे से पांच सौ और दो सौ रुपये के 52,400 नकली नोट बरामद किए गए हैं। पूछताछ में सामने आया कि दोनों काफी संख्या में नकली नोट बाजार में खपा चुके हैं। इसके बाद बाजार में खलबली मची हुई है।
पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपितों की पहचान आभास कुमार उर्फ सर्वेंद्र पुत्र चैतुराम निवासी ग्राम परसाकुतुब थाना सोनहा व जितेंद्र कुमार सोनी पुत्र रामदुलारे निवासी ग्राम खैरा थाना सोनहा के रूप में हुई है। दोनों के कब्जे से एक लैपटॉप, एक स्कैनर/प्रिंटर, एक पेपर कटर, सेलो टेप, स्टील पटरी बरामद की गई है, जिसकी मदद से दोनों नकली नोट तैयार करते थे। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल, 18 अर्द्धनिर्मित नोट व अन्य सामान भी मिले हैं। पूछताछ में आभास कुमार उर्फ सर्वेंद्र ने बताया कि वह दोनों मिलकर कुछ दिन पहले रुपये 2000 रुपये जाली नोट छापे थे जिसमें कुछ रुपये 500 के कुछ रुपये 200 के थे। यह जब बाजार में चल गए तो उन्हें लगा कि उन्हें असली की तरह दिखने वाले नकली नोट तैयार करने में कामयाबी मिल गई है। इसके बाद बड़े स्तर पर नकली नोट छापने लगे। बताया कि पकड़े गए नकली नोटों को जितेंद्र कुमार के घर पर छापा गया था। जिसे चलाने के लिए वह बाजार में जा रहे थे, लेकिन पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गूगल से ली नकली नोट बनाने में मदद
आभास और जितेंद्र ने बताया कि नकली नोट बनाने से पहले काफी तैयारी की। लैपटाप में गूगल से नोटों की पिक्चर डाउनलोड की और उसे कोरल ड्रॉ एपलीकेशन सॉफ्टवेयर के माध्यम से स्कैनर प्रिंटर से छापा। कई बार के अभ्यास के बाद हूबहू असली की तरह दिखने वाले नोट तैयार हो गया। बताया कि काफी नोट बाजार में चला चुके हैं, लेकिन कोई भी नकली नोट को पहचान नहीं सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें