फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मैराथन में दौड़े 350 धावक...विजेता हुए पुरस्कृत

विज्ञापन
दौड़ में शामिल धावक संवाद - फोटो : katra news
विज्ञापन
बस्ती। खेलो भारत, गोरक्ष प्रांत बस्ती, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समेत अन्य संगठनों के संयुक्त में नपा बस्ती के सहयोग से स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद की जयंती पर रविवार को मैराथन का आयोजन किया गया। रन फॉर विवेकानंद फिटनेस मैराथन में 350 धावक शामिल हुए। विजेता को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

दौड़ का शुभारंभ शास्त्री चौक से हुआ। स्टेडियम गेट, कंपनीबाग होते हुए पुन: चौक पर समापन हुआ। खेलो भारत की राष्ट्रीय संयोजक अर्पिता मलिक, नगर नपाध्यक्ष नेहा वर्मा, ईओ अंगद गुप्ता, गोरक्ष प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री पुनीत, कार्यक्रम संयोजक सत्यम गुप्ता, सह-संयोजक अमरेंद्र व देवेंद्र उपस्थित रहे। अर्पिता मलिक ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को राष्ट्र की आत्मा बताया है।
जूनियर एवं सीनियर वर्ग प्रतियोगिता के परिणाम घोषित करते हुए बताया गया कि प्रथम स्थान पर आर्शका सिंह, विशाल एवं आलोक रहे। द्वितीय स्थान पर कियारा चौधरी, मंदीप एवं आदर्श रहे, तृतीय स्थान पर सिमना, ज्योति, मोहम्मद सहबान, संस्कार एवं विजय ने स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप प्रथम स्थान के लिए 3500, द्वितीय स्थान के लिए 2100 तथा तृतीय स्थान के लिए 1100 की धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर एबीवीपी के मारुत पांडेय, सुर्दशन, कोमल, संदीप निषाद, राम कमल, धर्मेंद्र, अनिल शर्मा, गीता, मुन्नू, कन्हैया, शेषमति, चंद्रावती, अशोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें