फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन आरोग्य मेला : सर्दी-जुकाम और वायरल से परेशान ज्यादा मरीज पहुंचे

विज्ञापन
कलवारी अस्पताल में मरीज की जांच करते चिकित्सक संवाद
विज्ञापन
बस्ती। जिले के 39 पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। ठंड के चलते मेला पर असर दिखा। यहां डॉक्टर, कर्मी के साथ ही मरीजों की संख्या भी कम दिखी। हालांकि, जो मरीज पहुंचे उन्हें उपस्थित डॉक्टरों परामर्श दिया। मेला में वायरल संक्रमण और सर्दी-जुकाम के साथ बुखार के रोगी आए। कहीं-कहीं फार्मासिस्ट और होम्योपैथ के डॉक्टर ही उपचार किए।
विज्ञापन

नगरीय पीएचसी बरदहिया में डॉ. इंद्रावती कुमारी ने मरीजों को परामर्श दिया। 43 मरीजों ने जांच कराई। अधिकांश मौसमी बीमारियों से पीड़ित दिखे। इसी प्रकार पीएचसी नरहरिया में डॉ. आरपी सिं ने मरीजों को परामर्श दिए। 45 मरीजों की जांच हुई। अधिकांश में खांसी, जुकाम और गले में खराश की शिकायत थी। हर्रैया संवाद के अनुसार, पीएचसी काशीपुर में 36 मरीजों का इलाज किया गया। डाॅ. उमेश कुमार ने बताया कि मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीज अधिक थे।
पीएचसी इंदौली में डॉ. विपिन कुमार ने 41 मरीजों का इलाज किया। फार्मासिस्ट रहमान ने दवाएं दी। पीएचसी बेलभरिया में डॉ. आनंद कुमार ने 34 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। विवेकानंद, सुशीला ने सहयोग किया। बभनान संवाद के अनुसार पीएचसी बभनान में होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. आशुतोष गुप्ता ने मरीजों की जांच की। 101 मरीज आए थे। बताया कि एलोपैथ चिकित्सक नहीं हैं। इससे आयुष डॉक्टर ही जांच करते हैं। फार्मासिस्ट आशुतोष शुक्ला ने दवाएं दीं।
विज्ञापन

फार्मासिस्ट राजकरन चौधरी, फार्मासिस्ट कृपाशंकर शुक्ला, सुरेंद्र सिंह, एएनएम श्वेता ने सहयोग किया। कलवारी संवाद के अनुसार, पीएचसी बहादुरपुर में 25 मरीजों का इलाज किया गया। डाॅ. मनोज कुमार ने बताया कि मेले में बुखार, जुकाम, खांसी, पेट दर्द, हड्डी दर्द तथा उल्टी के 25 मरीजों का इलाज किया गया। फार्मासिस्ट घनश्याम सिंह, एलटी राजेश कुमार, स्टाफ नर्स शशि वर्मा, वार्ड ब्वॉय हेमंत यादव, स्वीपर रमजान अली ने सहयोग किया।
मुंडेरवा संवाद के अनुसार, सीएचसी मुंडेरवा में 13 मरीज आए। डॉ. अभिषेक यादव ने जांच कर दवाएं दी। त्वचा, एलर्जी के मरीज ज्यादा रहे। फार्मासिस्ट गुलाब, अरविन्द, लक्ष्मी तिवारी, विनोद चौधरी, राजेश ने सहयोग किया। पीएचसी ओड़वारा में डाॅ. नीलम चौधरी ने नौ मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट जगदंबा चौधरी, ज्योत्सना सिंह ने सहयोग किया।

मेले में 98 मरीजों की जांची गई सेहत
भानपुर। पीएचसी सगरा में डाॅ. वृजनंदन मोदनवाल ने 38 मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट देवेंद्र पटेल ने दवाएं बांटी। पीएचसी परसाकुतुब में डाॅ. अजय सिंह ने 33 मरीजों को परामर्श दिया। फार्मासिस्ट संजय कुमार ने दवाएं दी। पीएचसी करमहिया में डाॅ. अमिश कुमार ने 27 मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट रामप्रकाश मौर्य ने दवाएं दीं। संवाद

एक्स-रे रूम बंद रहा, निराश लौटे मरीज
बनकटी। पीएचसी बनकटी में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला में रविवार को एक्स-रे रूम बंद होने से मरीजों को जांच की सुविधा नहीं मिली। 20 मरीजों का ही उपचार हुआ। डॉ. अंकुर शुक्ला ने बताया कि मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीज अधिक आए थे। मरीज इंद्रमति, नीरज पांडेय ने बताया कि एक्स-रे नहीं होने से सांसत हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें