फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा विद्यालय रामनगर में अनुपस्थित मिलीं 35 छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्तूरबा विद्यालय रामनगर में गैरहाजिर मिलीं 35 छात्राएं
विज्ञापन

भानपुर (बस्ती)। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय रामनगर में खंड शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में रविवार को 35 छात्राएं अनुपस्थित मिलीं। इस दौरान बीईओ ने विद्यालय की साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने और छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर नीरज सिंह ने रविवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था का हाल जाना। उन्होंने विद्यालय पहुंचकर सबसे पहले शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ छात्राओं की उपस्थिति जांची। जिसमें वार्डेन कंचन सिंह समेत सभी स्टाफ तो उपस्थित मिला, जबकि मुख्य रसोइया प्रेमावती रोटेशन लीव पर मिलीं। वहीं, विद्यालय में कुल पंजीकृत 100 छात्राओं में से 65 छात्राएं ही उपस्थित पाई गईं। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी ने पंजीकृत सभी छात्राओं की उपस्थिति रोज सुनिश्चत कराने का निर्देश दिया। तत्पश्चात उन्होंने विद्यालय के रसोई और मीनू की जांच की, जिसमें छोला, पूरी और खीर बनता मिला। गुणवत्तापूर्ण भोजन पर उन्होंने संतुष्टि जताते हुए मौके पर मौजूद छात्राओं से भोजन, पढ़ाई और रहने के लिए मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। जिसे छात्राओं ने ठीक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें