फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद स्थल पहुंचे डीएम, कार्यों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद स्थल पहुंचे डीएम, कार्यों का निरीक्षण
विज्ञापन

शहीद स्थल की ऐतिहासिकता से हुए परिचित

अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। छावनी स्थित शहीद स्थल पर शनिवार की दोपहर डीएम डॉ. राजशेखर दल बल के साथ पहुंचे। यहां स्मारक पर शीश झुका शहीदों को नमन किया। इसके बाद उन्होंने पर्यटन विभाग के कार्यों का निरीक्षण किया। समय सीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने बारीकी से एक-एक बिंदु पर जिला पर्यटन सूचना अधिकारी डॉ. मकबूल व कनिष्ठ सहायक विश्वजीत सिंह से बातचीत की। बताया गया कि 1.48 करोड़ रुपये की लागत से अमोढ़ा व छावनी में संग्रहालय, सामुदायिक शौचालय व बाउंड्री का कार्य हो रहा है। इसकी निर्धारित समय सीमा आठ अक्टूबर तय की गई। निरीक्षण के दौरान खानकला के प्रधान अजीत सोनी व स्मारक समिति के अध्यक्ष मंसूर अली खान ने पानी निकास व स्मारक की देखरेख के लिए स्थायी कर्मी की तैैनाती बात डीएम के सामने रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां करीब आधा घंटे तक तमाम बिंदुओं पर बातचीत के बाद डीएम का काफिला अमोढ़ा स्थित राजा जालिम सिंह के किले की ओर बढ़ गया। यहां उन्होंने संग्रहालय, सामुदायिक शौचालय व भग्नावशेष तथा बाउंड्रीवाल का निरीक्षण कर श्रमिकों से गुणवत्ता पर बातचीत की। इसके बाद डीएम ने ग्रामीणों से राजा जालिम सिंह किले के महत्व के बारे में जानकारी ली। परिसर में स्थित रानी के तालाब को आदर्श जलाशय के सुंदरीकरण का निर्देश भी डीएम ने दिया। इस मौके पर एसडीएम शिव प्रताप शुक्ल, तहसीलदार मुहम्मद जसीम, सीओ हर्रैया राहुल पांडेय सहित पंचायत व राजस्व विभाग के तमाम अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें