बस्ती। योगी सरकार बनने के बाद जिले के विकास में पहले की अपेक्षा काफी सुधार हुआ। पुलिस को अगर छोड़ दिया जाए तो हर क्षेत्र में समुुचित विकास हुआ। फसल ऋण माफी योजना मे शतप्रतिशत किसानों का आधा कार्ड फीड कराने के मामले में जिला पूरे प्रदेश में अव्वल रहा। इस तरह जन सुनवाई के निस्तारण के मामले में भी जनपद टाप फाइव में रहा। सबसे बड़ी उपलब्धि भू-माफिया और खनन माफिया के खिलाफ प्रभावी करने करना रहा। पहली बार किसी महिला खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 27 लाख का जुर्माना और एफआईआर दर्ज हुआ। प्रशासन ने पहली बार निजी प्रेक्टिस करने वाले सरकारी चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की। छापामारकर उन्हें निजी प्रेक्टिस करते पकड़ा। बडे़ होटलों के खिलाफ कार्रवाई कर लगभग एक करोड़ रुपये के कर की चोरी पहली बार पकड़ी गई। अस्पतालों की स्थित में भी सुधा हुआ है।
मनरेगा सहित अन्य विकास के मामले में जिले को पहला स्थान मिल चुका है। डीएम अरविंद सिंह और सीडीओ अरविंद पांडेय ने बताया कि शासन की मंशानुरूप सभी अधिकारी कार्य कर रहे हैं, यह कारण है कि विकास सहित प्रशासनिक क्षेत्र में जिले को शाबाशी मिल चुकी है। जिस तरह अधिकारी रात दिन एक करके कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराया उससे आमजन के बीच शासन और प्रशासन का विश्वास जगने लगा है। इन दोनों अफसरों की माने तो अभी जिले को अन्य कई कार्यों में आगे ले जाना है, और यह सब बिना जन सहयोग के पूरा नहीं हो सकता है। शासन स्तर पर अफसरों की जनसुनवाई वाले समय नौ बजे की हाजिरी ली गई तो सभी अधिकारी कार्यालय में मौजूद मिले।