बस्ती। अंत्येष्टि स्थल के निर्माण में 13.81 करोड़ का बंदरबांट करने वालों के खिलाफ प्रशासन स्तर पर कार्रवाई शुरू हो गई है। इस मामले में 40 प्रधान और इतनी ही संख्या में सेक्रेटरियों को डीपीआरओ गोपालजी ओझा ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सरकारी धन के गबन करने वालों में 20 महिला प्रधान और दो महिला सेक्रेटरी भी शामिल हैं। इन सभी को निर्माण कराने और कमियों को दूर करने के लए एक सप्ताह का समय दिया गया है।
डीएम अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि अगर एक सप्ताह में कमियों को दूर नहीं किया गया तो प्रधान और संबंधित सेक्रेटरी के खिलाफ विधिक कार्रवाई के साथ धन की रिकवरी आरसी के जरिए कराई जाएगी।
इन लोगों को जारी हुआ नोटिस
विक्रमजोत ब्लॉक के मड़ना मांझा की प्रधान पूजा व सेक्रेटरी कनिक राम चौधरी, अमोढ़ा की प्रधान राधा व सेक्रेटरी कनिक राम चौधरी, लखना की प्रधान सोना देवी व सेक्रेटरी अनिल कुमार सिंह, चरथी कथित की प्रधान झूरा देवी व सेक्रेटरी राम सुभाष चौधरी, बनकटी ब्लॉक के ग्राम खोरिया की प्रधान साधना उपाध्याय व सेक्रेटरी शिवनंदन त्रिपाठी, परशुरामपुर के ग्राम परवरपारा की प्रधान माधुरी देवी व सेक्रेटरी नरोत्तम प्रसाद, धोबही की प्रधान सुदामा व सेक्रेटरी नरोत्तम प्रसाद, गौर ब्लॉक के ग्राम रामापुर की प्रधान सुनीता सिंह व सेक्रेटरी राम रोहित, हर्रैया के ग्राम बांसगांव की प्रधान चांदनी वर्मा व सेक्रेटरी अनुरोध कुमार श्रीवास्तव, रामनगर के ग्राम चंदोखा की प्रधान मालती सिंह व सेक्रेटरी चंद्रभान, रूधौली के ग्राम रौनाकला की प्रधान शहनाज व सेक्रेटरी राम सहाय, दुबौलिया के ग्राम पकड़ी चौहान की प्रधान मधु सिंह व सेक्रेटरी राजेश कुमार पांडेय, कुदरहा के ग्राम मेहनौना की प्रधान पूनम व सेक्रटरी मनोज कुमार यादव, बकेला कुबेरपुर की प्रधान मेवाती व सेक्रेटरी अजय सिंह, ग्राम गोनार की प्रधान रीता व सेक्रेटरी हरिओम पाल, विक्रमजोत के ग्राम गौरिया नयन की प्रधान रामलली व निलंबित सेक्रेटरी राहुल, परशुरामपुर के ग्राम नागपुर कुवंर की प्रधान इंद्रावती व सेक्रेटरी बाल्मिकी, ग्राम हरिगांव की प्रधान सरिता व सेक्रेटरी बाल्मिकी, ग्राम बनगवांखास की प्रधान सुनीता व सेक्रेटरी नरोत्तम प्रसाद, बहादुरपुर के ग्राम बेईली की पूर्व प्रधान सविता सिंह व महिला सेक्रेटरी कुसुमलता सिंह, सर्रैया खुर्द के प्रधान हमीद व महिला सेक्रेटरी पिंकी देवी, ग्राम अठदमा के प्रधान श्याम नरायन व सेक्रेटरी नंदलाल, ग्राम केंवचा के प्रधान फूलचंद्र व सेक्रेटरी नंदलाल, धौरहरा के प्रधान सुरेश व सेक्रेटरी मनोज कुमार वर्मा, परशुरामपुर के ग्राम कुसमौरडीह के प्रधान सत्यदेव व सेक्रेटरी प्रतीक शुक्ल, विक्रमजोत के ग्राम पूरे चेतन के प्रधान राजवंत व सेक्रेटरी अनिल कुमार सिंह, कुदरहा के ग्राम कोप के प्रधान रामललित व सेक्रेटरी धनप्रकाश शुक्ल, कुदरहा के ग्राम टेंगरियाराजा के पूर्व प्रधान श्यामलाल व सेक्रेटरी अवधेश कुमार, लालगंज के प्रधान रामदैड़ व सेक्रेटरी अजय सिंह,गौर के ग्राम कठौतियासावंडीह के प्रधान विनय कुमार व सेक्रेटरी दीनानाथ, हर्रैया के ग्राम उभाई के प्रधान सागर व महिला सेक्रेटरी मित्र विंदा मिश्रा, रमना के प्रधान भवानी भीख व सेक्रेटरी प्रमोद कुमार मिश्र, बनकटी के ग्राम बेलसुही के प्रधान मनोज कुमार व सेक्रेटरी अशोक कुमार तिवारी, उमरी अहरा के पूर्व प्रधान राम शंकर निराला सेक्रेटरी हरिपूजन सिंह, विक्रमजोत के ग्राम खेमराजपुर के प्रधान रामपाल सिंह व सेक्रेटरी शैलेंद्र मणि त्रिपाठी, सोनबरसा के प्रधान देवमणि यादव व सेक्रेटरी रामसुभाष चौधरी, बहादुुरपुर के ग्राम अकारी के प्रधान दिलीप कुमार व सेक्रेटरी नंदलाल और विक्रमजोत ब्लॉक के ग्राम अकला के प्रधान उमेंद्र कुमार सिंह व सेक्रेटरी शैलेंद्रमणि त्रिपाठी का नाम शामिल है।