फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधीनगर में डिग्गी तोड़कर तीन लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधीनगर में डिकी तोड़कर तीन लाख की चोरी
विज्ञापन

बस्ती। शहर के भीड़भाड़ वाले गांधीनगर बाजार में स्थित एसबीआई मुख्य शाखा के सामने बुधवार दोपहर बाइक की डिकी तोड़कर तीन लाख रुपये चोरी करने का मामला सामने आया है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक के फुटेज लिए।
कोतवाल राधेश्याम राय के साथ चौकी गांधीनगर की टीम ने मौके का मुआयना किया। इस घटना के बारे में कोतवाल ने बताया कि बैंक के फुटेज के साथ ही आसपास की दुकानों पर लगे कैमरे की मदद से घटना की छानबीन की जा रही है। फुटेज में दो संदिग्ध लोग दिखे हैं,हुलिए के आधार पर उनकी पहचान कराई जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूल रूप से बलरामपुर जिले के रहने वाले दुर्गेश प्रताप सिंह कोतवाली क्षेत्र के ब्लॉक रोड पर रहकर प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में नौकरी करते हैं। दुर्गेश के अनुसार बुधवार को करीब तीन बजे गांधीनगर एसबीआई शाखा पर पहुंचे और अपने खाते से तीन लाख रुपये किसी काम से निकाले। रुपये का बंडल बैंक के बाहर खड़ी बाइक की डिकी में रखकर दूसरी पटरी पर स्थित एक दुकान पर चाय पीने चले गए। थोड़ी देर बाद जब लौटे तो डिग्गी खुली थी और अंदर रखे रुपये गायब थे। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने बैंक के फुटेज को बारीकी से खंगाला। कोतवाल राधेश्याम राय ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें