फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 किलो गांजा बरामद, महिला समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
28 किलो गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने जिगिना से की बरामदगी
कलवारी पुलिस ने युवक को अकसड़ा से पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती/कलवारी। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के जिगिना गांव के पास छापा मारकर गांजा की खेप बरामद किया है। जिसे बेचने के आरोप में महिला समेत दो को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के कब्जे से 27 किलो गांजा व बिक्री का दो हजार 16 रुपये नकद बरामद हुआ है। गिरफ्तार की गई महिला इससे पहले छह बार गांजा बेचने में गिरफ्तार कर जेल भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शिवाकांत मिश्र ने बताया कि गश्त के दौरान रविवार को जिगिना से सुबह करीब साढ़े दस बजे गांजा बिक्री करने की सूचना पर दबिश दी गई। जहां गांजा की पुड़िया बेचती हुई सुमित्रा देवी निवासी जिगिना थाना कोतवाली और अमित निवासी गिदही खुर्द थाना पुरानी बस्ती को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक सुमित्रा देवी के कब्जे से 22 किलो 800 गांजा व बिक्री के 1510 रुपये व खाली पन्नी तथा अमित कुमार के कब्जे से चार किलो 200 ग्राम गांजा व बिक्री के 506 रुपये बरामद किया गया। उधर, कलवारी पुलिस ने लुंबनी दुद्धी मार्ग पर कलवारी थानाक्षेत्र के अकसड़ा चौराहे पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से एक किलो सौ ग्राम गांजा बरामद किया। थानाध्यक्ष अरविंद शाही ने बताया कि रविवार सुबह मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक राहुल गुप्ता की टीम के साथ पहुंचकर अफरोज निवासी मोहम्मदपुर थाना कलवारी को पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें