फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सहायक उपकरण के लिए 27 दिव्यांग चिह्नित, 12 का बना प्रमाणपत्र

Sun, 01 Jun 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। ब्लॉक सभागार में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से शनिवार को शिविर का आयोजन हुआ। 12 दिव्यांगजनों के प्रमाणपत्र बनाए गए। 27 लोगों को सहायक कारण के लिए चिह्नित किया गया। ईएनटी सर्जन के न आने से श्रवण दिव्यांगों काे को निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन

शिविर में 15 दिव्यांगों को विशेष जांच के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर और 17 को जिला अस्पताल भेजा है। शिविर में यूडी-आईडी, दिव्यांग शादी, विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना, दिव्यांग पेंशन, करेक्टिव सर्जरी, दिव्यांग दुकान संचालन योजना व सहायक उपकरण सहित अन्य योजनाओं के लिए पंजीकरण किया गया।
शिविर में ऑर्थो सर्जन डॉ. सुनील कुमार मिश्र, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल कुमार दुबे, नेत्र सर्जन डाॅ. हरीश कुमार, ऑडियोलोजिस्ट रमाकांत पाठक, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की संगीता यादव, विजय कुमार श्रीवास्तव, जय प्रकाश, हरेंद्र प्रसाद, विवेकानंद, राधेश्याम चौधरी सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें