फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुधौली तहसीलदार समेत 25 मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली तहसीलदार समेत 25 मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

- तहसील परिसर को कराया गया सैनिटाइज
संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली/ बस्ती। जिले में बृहस्पतिवार को रुधौली तहसीलदार समेत 25 लोग कोरोना संक्रमित मिले। रुधौली तहसील परिसर को सैनिटाइज कराने के साथ तहसीलदार को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। साथ ही उनके सहकर्मियों की भी कोरोना जांच कराई जा रही है, रिपोर्ट आने तक उन्हें कार्यालय आने की मनाही है। वहीं, 899 नमूना एकत्रित किया गया है।
विज्ञापन

तहसीलदार प्रमोद कुमार को सर्दी-बुखार था। बृहस्पतिवार को जांच कराने वे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुधौली गए। जहां उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पॉजिटिव आने की जानकारी उन्होंने उप जिलाधिकारी गुलाब चंद्रा को दी। रुधौली के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.अशोक चौधरी ने बताया कि तहसीलदार रुधौली को होम आइसोलेट कर दिया गया है। साथ ही उनके अन्य कर्मचारियों की भी जांच कराई जा रही है। उप जिलाधिकारी गुलाब चंद्रा ने बताया कि तहसीलदार रुधौली की कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिलने के तुरंत बाद इसकी सूचना जिला मुख्यालय को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें