जिले में कोरोना के 21 नए संक्रमित मिले
बस्ती। जनपद में रविवार को कोरोना के 21 नए केस मिले। जबकि पहले से पॉजिटिव में से 27 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस प्रकार जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 188 से घटकर अब 182 हो गई है। शनिवार को 849 का नमूना जांच के लिए महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि कोरोना संक्रमण के मामले लगातार आ रहे हैं। संक्रमण के ग्राफ में कमी जरूर है, मगर खतरा अब भी कम नहीं हुआ है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग अपनी तैयारी पूरी कर रखा है। बताया कि रविवार को मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में 21 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। जबकि 27 रिकवर होकर निगेटिव हो गए हैं। यह सभी होम आइसोलेशन में हैं। अब इन्हें कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए कहीं भी आने जाने की अनुमति होगी। कहा कि कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए लोगों की जांच भी कराई जाएगी। यदि उनमें से कोई पॉजिटिव अथवा लक्षण मिलते हैं तो उन्हें मेडिकल किट देकर होम आइसोलेट किया जाएगा।