फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 लाख में बना शौचालय, नहीं खुल सका ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर बना सुलभ शौचालय शुरू नहीं
विज्ञापन

20 लाख की लागत से स्थापित किया गया पे एंड यूज शौचालय
अमर उजाला ब्यूरो
बभनान। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया पे एंड यूज शौचालय बेमतलब साबित हो रहा है। यहां पर आने वाले यात्रियों को शौचालय बंद होने से दुश्वारियां का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके जिम्मेदार इसे चालू न होने के पीछे टेंडर न होने का तर्क देकर पल्ला झाड़ लेते हैं।
विज्ञापन

बभनान रेलवे स्टेशन को आदर्श रेलवे स्टेशन का दर्जा मिला तो यहां प्लेटफॉर्म उच्चीकरण व पे एंड यूज शौचालय का निर्माण कराया गया। पिछले महीने सांसद ने इसका लोकार्पण भी किया। एक माह बीत जाने के बाद भी अभी तक इसी चालू नहीं किया जा सका है। इससे आने-जाने वाले यात्रियों को दुश्वारियां का सामना करना पड़ रहा है। महिला व पुरुष के अलग-अलग चार-चार सीट के शौचालय का निर्माण किया गया है जबकि दिव्यांगों के लिए रैंप का निर्माण कराया गया है। प्रतिदिन यहां से हजारों की संख्या में लोग यात्रा करते हैं। दैनिक यात्री अभिषेक व विशाल का कहना है कि जब यह पे एंड यूज शौचालय बना तो लग रहा था कि जल्द ही इसका लाभ लोगों को मिलना शुरू हो जाएगा लेकिन अभी तक इसके न चालू होने से जरूरत पड़ने पर इधर-उधर भटकना पड़ता है। स्टेशन अधीक्षक बभनान राघवेन्द्र चतुर्वेदी ने बताया कि निविदा की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही यात्रियों के लिए इसे खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें