जिले में दो कोरोना संक्रमित मिले
बस्ती। जिले में सोमवार को दो कोरोना संक्रमित मिले। जबकि, पहले से पॉजिटिव में से दो की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस प्रकार जिले में एक्टिव केस 10 हो गए हैं। सोमवार को 304 का नमूना जांच के लिए महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने की है। बताया कि कोरोना संक्रमण तेजी से कमी आ रही है। संक्रमित में कोई गंभीर नहीं है। सीएमओ ने कहा कि कोरोना संक्रमण की गति धीमी है, मगर प्रोटोकाल का पालन करना जरूरी है। कहा कि जांच हो रही है, जो भी संक्रमित पाया जा रहा है उसे होम आइसोलेशन में ही रखा जा रहा है। सीएमओ ने लोगों का आह्वान किया है कि वे जल्द से जल्द टीका लगवा लें।