फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में 19 झोपड़ियां जलीं, दो बकरियां भी मरीं

विज्ञापन
विज्ञापन
आग का कहर : 19 झोपड़ियां तबाह और दो बकरियां मरीं
विज्ञापन

भानपुर/कलवारी/विक्रमजोत (बस्ती)। जिले के भानपुर, कलवारी और परशुरामपुर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर रविवार को लगी आग में 19 झोपड़ियां राख के ढेर में तब्दील हो गईं। भानपुर के हरिजन पुरवा में 12 झोपड़ियां तबाह हो गईं। जबकि दो बकरियों की झुलसने से मौत हो गई। तहसीलदार भानपुर केएन तिवारी ने गांव का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। कलवारी के माझा खुर्द में चार और परशुरामपुर के रानीपुर गांव में तीन झोपड़ियां जल गईं।
भानपुर कस्बा के हरिजन पुरवा में रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मनोरथ की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से लग गई। आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। यह देख गांव में अफरातफरी मच गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने राधेश्याम, रामबहाल, बुद्विराम उर्फ अवधू, लाला, सुरेश, रेशमा, भीखी, ननकू, पन्ना, बृजेंद्र गौड़ और अवधेश कुमार सिंह की झोपड़ी को चपेट में ले लिया। अपने सामने आशियाने को जलता देख लोग बदहवाश हो गए। महिलाएं रोने-बिलखने लगीं। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ खुद भी आग बुझाने में जुट गए। करीब पैंतालीस मिनट बाद दमकल पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अग्निकांड में रामबहाल की घर में बंधी दो बकरियां भी जलकर मर गईं। आग की तेज लपटों और धुएं से पूरे कस्बे में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। घटना के बाबत कस्बे के समाजसेवी विजय प्रताप सिंह, राजाराम तिवारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्ता ने भी मौके पर पहुंचकर लोगों को मदद का भरोसा दिलाया। अगलगी की सूचना मिलते ही तहसीलदार केशरीनंदन तिवारी व प्रभारी निरीक्षक सोनहा विजय कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों से मिलकर क्षति के आधार पर मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

वहीं, कलवारी थाना क्षेत्र के माझा खुर्द गांव में रविवार दिन में अज्ञात कारणों से लगी आग में टिकोरी, हरिलाल, हीरालाल, हृदयराम की झोपड़ी राख के ढेर में तब्दील हो गई। इन झोपड़ी में ये लोग अपने मवेशी बांधते थे। सूचना पर पहुंचे प्रभारी राजस्व निरीक्षक कुसौरा अवधेश श्रीवास्तव ने क्षाति का आकलन किया। उधर, परशुरामपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव के सोहन मोहन पुरवा में रविवार शाम करीब 4:30 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग में हरिओम यादव, राजबहादुर व भोला यादव झोपड़ी राख के ढेर में तब्दील हो गई। उसमें रखा बर्तन अनाज चारपाई, बिस्तर समेत अन्य सामान भी जलकर खाक हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। परशुरामपुर थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक गौरव सिंह तथा उप निरीक्षक पवन मिश्र ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

भानपुर में आग से हुई क्षति के आकलन के लिए राजस्व निरीक्षक के साथ लेखपालों की टीम लगाया गया है। राजस्व कर्मियों की ओर से दी जाने वाली रिपोर्ट के आधार पर पीड़ितों को सहायता की कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। किसी भी व्यक्ति को राशन और भोजन आदि की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
गिरीश कुमार झा, एसडीएम भानपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें