फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन मार्ग निर्माण को हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन मार्ग निर्माण को हस्ताक्षर अभियान
विज्ञापन

सभी वर्गों ने हस्ताक्षर कर दिया समर्थन
अमर उजाला ब्यूरो
टिनिच। रेलवे स्टेशन संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर मंगलवार को शंकर यादव की अगुवाई में जन हस्ताक्षर अभियान शुरू हुआ। बड़ी संख्या में आम नागरिकों, छात्र-छात्राओं, व्यापारी, सरकारी कर्मियों ने हस्ताक्षर कर समर्थन जताया। इससे पूर्व इस मार्ग को लेकर बनने के रेलमंत्री, डीआरएम व डीएम को पत्र भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

शंकर यादव ने कहा कि स्टेशन बने सौ वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन आज तक लोगों को संपर्क मार्ग नसीब नहीं हुआ। न तो रेलवे और न ही जनप्रतिनिधियों ने कोई पहल की। इस मार्ग से होकर दर्जनों ग्राम पंचायतों के लोग हर दिन आवागमन करते है। चेतावनी दी कि यदि सप्ताह भर में निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो स्टेशन पर धरना दिया जाएगा। अजित सिंह ने कहा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, गौर, बभनान, गोंडा तक जाते हैं। मार्ग गड्ढे में तब्दील हो चुका है। बरसात में राहगीरों का चोटहिल होना सामान्य बात है। जनहित के इस मुद्दे पर एकजुट होकर संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर राधेश्याम चौधरी, मोहन कुमार, महेश यादव, वृजेश यादव, मनोज, संतोष कुमार, सुजीत कुमार, अनिल कुमार चौधरी, राम कुमार, लाल बहादुर, हरिशंकर उपाध्याय, राम वरन, शिव प्रसाद बाबा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें