फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के गरीबों मरीजों का भोजन संकट में

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल के गरीबों मरीजों का भोजन संकट में
विज्ञापन


बस्ती।
जिला चिकित्सालय में गरीबों को दिए जाने वाले भोजन पर संकट खड़ा हो गया है। यह संकट ठेकेदार द्वारा महंगाई का तर्क देकर खाना आपूर्ति से हाथ खड़ा कर देने के बाद आया है। इसे लेकर प्रभारी एसआईसी डॉ. आनंद ओझा ने सीएमओ को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत करा दिया है।
जिला अस्पताल सहित सभी अस्पतालों में गरीब मरीजों के भोजन की व्यवस्था चिकित्सालय प्रशासन करता है। इसके लिए शासन स्तर से तय किए गए ठेकेदार भोजन की आपूर्ति डिमांड के अनुसार करते हैं। जिला मुख्यालय पर स्थित अस्पताल में भी ठेकेदार अब तक भोजन आपूर्ति करता रहा है। इसके तहत दूध के अलावा जरूरतमंद मरीजों को खाना उपलब्ध कराया जाता है। इधर, सब्जियों की कीमत में उछाल के चलते ठेकेदार जैसे-तैसे भोजन की आपूर्ति की गाड़ी खींच रहा था, मगर सोमवार के ठेकेदार ने प्रभारी एसआईसी जिला अस्पताल डॉ. आनंद ओझा को पत्र लिखकर भोजन आपूर्ति करने में अक्षमता जाहिर की है। इसके लिए उसने महंगाई बढ़ जाने का तर्क दिया है। भोजन आपूर्ति से ठेकेदार के हाथ खींच लेने से जिला चिकित्सालय में भर्ती गरीब मरीजों के भोजन पर संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी एसआईसी डॉ. ओझा ने उक्त की पुष्टि करते हुए कहा कि ठेकेदार ने भोजन आपूर्ति से मना कर दिया है। उसका तर्क है कि महंगाई बढ़ गई है, जिससे पुराने रेट में आपूर्ति संभव नहीं हो पा रही है। डॉ. ओझा ने कहा कि मैंने सीएमओ को पत्र लिख कर संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य और डीएम को स्थिति से अवगत करा दिया है। पिछले दो दिनों से जिला चिकित्सालय में भोजन वितरण नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें