बस्ती। शिक्षा मित्रों के आंदोलित होने के कारण पठन पाठन प्रभावित होने की भरपाई करने के लिए बीएड और टीईटी पास ने बीएसए को निशुल्क शिक्षा देने का आफर दिया है। इसके लिए बकायदा लिखकर दिया गया है। साथ ही सीएम के नाम प्रशासनिक अधिकारी अब्दुल हक को ज्ञापन भी दिया।
ज्ञापन में 2011 में बीएड व टीईटी पास बेरोजगार अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सर्वोच्च न्यायालय के सात फरवरी 2012 को जारी आदेश का पालन करते हुए विज्ञापन बहाल कर अतिशीघ्र भर्ती शुरू करने की मांग की गई है। कहा गया कि पिछले पांच सालों से मामला न्यायालय में लंबित रहने के कारण कई अभ्यर्थी अवसाद से ग्रस्त हैं, और पूरी तरह से आर्थिक, मानसिक एवं शारीरिक रूप से टूट चुके हैं। इस मौके पर आशुतोष पांडेय, अजय श्रीवास्तव, करूणेश बाबा, आरके चौहान, जुबैर अहमद, आदर्श पांडेय, हेमंत पांडेेय, नागेंद्र कुमार पांडेय व राकेश चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।