फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर का हर चौराह जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर में सोमवार को यातायात व्यवस्था 11 बजे से ही ध्वस्त हो गई। सभी चौराहों पर वाहनों का लंबा काफिला लग गया, जिससे यात्री हलकान हुए। इस दौरान बारिश भी हुई, बावजूद इसके जाम बरकरार रहा। चौंकाने वाली बात यह कि पुलिस केवल तमाशबीन की भूमिका में नजर आई। सबसे ज्यादा खराब स्थिति अस्पताल चौराहे पर हुई, जहां दोनों ओर परिवहन निगम की बसें, बाइक, रिक्शा, ऑटो की दो किलोमीटर तक लाइन लग गई। घंटों बाद किसी तरह जाम हट सका। सोमवार को शहर राजकीय इंटर कॉलेज में जय गुरुदेव संगत का कार्यक्रम और शिक्षा मित्रों का आंदोलन के नाम रहा। जयगुरु देव के शाकाहारी सम्मेलन और संगत में दूर दराज से लोग चार पहिया और बसों से शहर में सुबह से ही आने लगे थे। जीआईसी परिसर में आयोजित कार्यक्रम शाम चार बजे से होना था। इस दौरान लोग इधर उधर वाहन खड़ाकर मार्केटिंग करने के लिए निकल गए। वहीं समायोजन रद होने से अनवरत चल रहा शिक्षा मित्रों के आंदोलन का केंद्र बीएसए कार्यालय था। इन कार्यक्रमों के चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। शहर के मालवीय मार्ग का रौता चौराहा, कंपनी बाग चौराहा, अस्पताल चौराहा जाम की भेंट चढ़ गया। हालांकि इन चौराहों पर पुलिस चौकी भी है, मगर जाम लगने के बाद रौता चौराहे से पुलिस गायब हो गई। यहां दोनो ओर छोटी बड़ी गाड़ियों की लंबी लाइन लगी थी। इसी बीच स्कूलों की छुट्टी हो गई, जिसके चलते इस चौराहे पर चारों ओर से रास्ता जाम हो गया। करीब दो घंटे बाद किसी तरह जाम हट सका। इधर कंपनी बाग पर सिंग्नल सिस्टम के बावजूद जाम लगा। क्योंकि इसी मार्ग से शिक्षा मित्रों का जुलूस निकला। घंटों तक कंपनी बाग की यातायात व्यवस्था चरमराई रही। इस रास्ते से गुजरने वाले यात्री जैसे-तैसे घर पहुंचे। सबसे ज्यादा खराब स्थिति जिला अस्पताल चौराहे की रही। यहां पुलिस व होमगार्ड जवानों की यातायात व्यवस्था के लिए ड्यूटी जरूर लगी थी,मगर अचानक सड़क परिवहन निगम की बस ठहर गई, जबकि दूसरी ओर आटो वालों की लाइन पुलिस लगवाने में व्यस्त रही। बस खड़ी हो जाने के कारण रास्ता जाम हो गया और इसके बाद चौराहे पर आने वाले चारो रास्तों पर वाहनों की कतार लग गई। इस दौरान उप निरीक्षक तो चौकी के भीतर बैठे रहे, और भीड़ में लोग परेशान रहे। इस दौरान हुई बारिश के बाइक सवारों को भीगने पर मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

इस बाबत एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि व्यवस्था में कोई कमी नहीं थी वाहनों के आड़े-तिरक्षे खडे़ होने से थोड़ी देर परेशानी जरूर हुई बाद में सब ठीक कर लिया गया। अवकाश पर था। एएसपी व्यवस्था देख रहे थे। वहीं शहर कोतवाल कपिल मुनि सिंह ने कहा कि व्यवस्था पूरी थी लेकिन बारिश होने और स्कूल छूटने से थोड़ी अव्यवस्था जरूर हो गई थी। पुलिसकर्मियों ने ही जाम खत्म कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें