बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के मंगलबाजार में काम करवाने के बाद मजदूरी मांगना मनबढ़ों को नागवार गुजरा। तैश में आकर मजदूर व उसके परिवार वालों को मारापीटा।
पुलिस ने मारपीट व धमकाने के आरोप में तीन नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मंगल बाजार निवासी संजू देवी ने पुलिस को तहरीर दिया कि उनके पति राजू सोनकर मेहनत मजदूरी करके किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करते हैं। वह मंगलबाजार में जिसके यहां काम करने गए थे। उनसे मजदूरी मांगने पर पिटाई की। धमकाते हुए जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। एसओ पुरानी बस्ती सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मंगलबाजार निवासी आर्यन सोनी, कृष्णा सोपी, आशीष गुप्त समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्रकरण की तफ्तीश सीओ सिटी पवन गौतम कर रहे हैं।