फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

350 बूथों पर 12567 लोगों को कोविड से बचाव का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
350 बूथों पर 12567 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

बस्ती। जिले में कोरोना टीकाकरण के क्रम में बृहस्पतिवार को 350 टीकाकरण बूथों पर अभियान चलाकर 12567 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। कुल 33 हजार टीका लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया था। द्वितीय डोज वालों पर फोकस अधिक है। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सभी सीएचसी-पीएचसी, सब सेंटरों और गांवों में टीका लगवाने वालों की भीड़ देखी गई। बूथ पर ही पंजीकरण की सुविधा मिलने से लोगों को टीका लगवाने में सहूलियत मिल रही है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि गांव व शहर में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से टीकाकरण कार्य में सहयोग लिया जा रहा है। शहर में कई स्थानों पर कैंप लगाकर वैक्सीनेशन किया गया। महिला अस्पताल में 277 लोगों को कोविशील्ड और 222 लोगों को को-वैक्सीन लगी। जिला अस्पताल में 142 को कोविशील्ड और 161 को को-वैक्सीन की डोज दी गई। चार नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट (एनएमएमयू) के जरिये टीकाकरण हुआ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि अब तक जिले में 2376672 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इसमें 18 व 45 प्लस वाले लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें