फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो... मंडल मुख्यालय को मिला नया सर्किट हाउस

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

मंडल मुख्यालय को मिला नया सर्किट हाउस
साढ़े पांच करोड़ की लागत से छह साल में बनी बिल्डिंग
दो वीवीआईपी, चार वीआईपी सुइट्स 60 की क्षमता वाला मीटिंग हाल
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। नए सर्किट हाउस भवन का बृहस्पतिवार को उद्घाटन कर दिया गया। मंडलायुक्त अनिल कुमार सागर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के सांसद हरीश द्विवेदी मुख्य अतिथि रहे। आईजी आशुतोष कुमार के अलावा सदर विधायक दयाराम, भाजपा अध्यक्ष पवन कसौधन ने अतिथियों का स्वागत किया। डीएम डॉक्टर राजशेखर ने कहा कि इस सर्किट हाउस में दो वीवीआईपी सूट और चार वीआईपी सुइट्स के साथ-साथ किचन, वेटिंग हॉल और के अलावा 60 की क्षमता का एक मीटिंग हॉल है।
विज्ञापन

राजकीय निर्माण निगम द्वारा इस भवन को 15 मार्च तक पीडब्ल्यूडी पीडी को हैंडओवर कर दिया जाएगा और सर्किट हाउस के कमरों का आवंटन और अन्य सुविधाएं जिला प्रशासन मुहैया कराएगा। डीएम ने बताया कि वर्ष 2013-14 में इस परियोजना को मंजूरी दी गई थी, लेकिन कुछ बजट और प्रशासनिक कारण से पिछले छह वर्षों से पूरा नहीं हो सका। मंडल मुख्यालय पर सर्किट हाउस की तत्काल आवश्यकता को देखते हुए, जिला प्रशासन माननीय उप मुख्यमंत्री और पीडब्ल्यूडी मंत्री एवं राजकीय निर्माण निगम के सहयोग से भवन निर्माण कार्य पूरा कराने में सक्षम हो सका । परियोजना की कुल लागत 560.44 लाख है। राजकीय निर्माण निगम निर्माण एजेंसी को अब तक करीब पांच करोड़ रुपये भुगतान किए जा चुके हैं। बाकी लगभग 60 लाख सरकार की ओर से जारी किया जाना बाकी है। बिल्डिंग का काम पूरा हो गया है और फिनिशिंग का काम चल रहा है, जो अगले एक हफ्ते में पूरा हो जाएगा और साइट डेवलपमेंट का कार्य बकाया रकम जारी करने की तारीख से तीन महीने के भीतर पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें