फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले हफ्ते के पांच दिन बिगड़ा रहेगा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
अगले हफ्ते के पांच दिन बिगड़ा रहेगा मौसम
विज्ञापन

होली से पहले 30 डिग्री से नीचे रहेगा तापमान
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। होली आने से पहले फागुन के महीने की तासीर बदल गई। एक ओर सूर्यदेव का तेज बढ़ने से तापमान भी ऊपर चढ़ने लगा। मगर बीच-बीच में पहाड़ों से होकर आ रही पछुआ हवा बाधा बनती रही। इस खींचतान के बीच तापमान में जबरदस्त उतार-चढ़ाव महसूस किया जा रहा है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि शनिवार तक पारा ऊपर जाएगा लेकिन अगले सोमवार से शुक्रवार के बीच आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।
विज्ञापन

पिछले 72 घंटे के भीतर तापमान में उतार-चढ़ाव महसूस किया गया। सोमवार को जो लोग जैकेट, हॉफ स्वेटर पहनकर निकले, उन्हें मंगलवार को गर्मी ने दिन भर सताया। मगर शाम होते ही पछुआ बहने लगी और एक बार फिर तापमान नीचे गिर गया। जबकि बुधवार और बृहस्पतिवार को दिन में तेज हवा के बाद भी लोगों को पंखा चलाना पड़ा। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के पूर्व मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. पद्माकर त्रिपाठी के अनुसार मार्च के पहले पखवारे तक तापमान सामान्य स्थिति में आ जाता है। यूं तो 15 फरवरी में ही धूप तेज होने लगी थी लेकिन रात में सर्द हवाएं चलने और पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीच-बीच में सर्दी का अहसास कराती रही। बदले मौसम के असर से बुधवार को दिन का तापमान 27 डिग्री हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें