फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं ताला तो कहीं नो कैश का बोर्ड

विज्ञापन
भारतीय करंसी
विज्ञापन

विज्ञापन

बस्ती। शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक के एटीएम ड्राई हैं। एटीएम रूम पर कहीं ताला लगा है तो कहीं नो कैश का बोर्ड। ऐसे में एटीएम कार्ड महज प्लास्टिक का टुकड़ा बन कर रह गए हैं। जरूरतमंद यहां से वहां एटीएम पर चक्कर काट रहे हैं।
शहर में विभिन्न बैंकों के तकरीबन दो दर्जन से अधिक एटीएम है, जबकि जिले में भी दर्जनों एटीएम खोले गए हैं, मगर इनके प्रयोग से रुपया नहीं बल्कि कागज का टुकड़ा निकल रहा है, जिस पर सॉरी कैश नाट अवलेबुल लिखा आ जाता है। छिटपुट एटीएम में पैसा भी है तो वहां धूप में लोग लाइन लगाकर पैसा पा रहे हैं। यह अलग बात है कि आरबीआई देश भर के सभी बैंकों में भरपूर नोट उपलब्धता का दावा कर रहा है, मगर यहां तो एटीएम खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के गांधी नगर, रौता चौराहा, कंपनी बाग, सुभाष तिराहा, पुरानी बस्ती, पांडेय बाजार, चइयाबारी, मालवीय मार्ग, रंजीत चौराहा, स्टेशन रोड, नेहरू तिराहा, अस्पताल रोड सहित शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर एसबीआई, पीएनबी, यूनियन बैंक सहित तमाम बैंकों के एटीएम खाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें