बस्ती। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की अपील पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर बीएसए कार्यालय पर शिक्षक पांच अगस्त को एक दिवसीय धरना देंगे। डीएम को ज्ञापन देने की भी योजना बनी है।
प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल ने बताया कि पांच को स्कूल बंद रहेंगे। अध्यापक और कर्मचारी मांगों के समर्थन में धरना देंगे। इसी दिन समस्याओं को लेकर डीएम को ज्ञापन भी दिया जाएगा। ज्ञापन में वर्ष 2017 में सेवानिवृत्ति शिक्षकों के पेंशन भुगतान, रिक्त सभी स्कूलों में हेड मास्टर पद पर पदोन्नति करने और अध्यापकों का दस लाख रुपये का बीमा कराना जैसे अन्य समस्याएं शामिल रहेंगी।