बस्ती। तहसील समाधान दिवस में आए शिकायतों को समय से निस्तारण न करने वाले चार तहसीलदार को एडीएम भगवान शरण ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वेतन रोकने की चेतावनी दी गई है।
जिले की चारों तहसीलों में तहसील समाधान दिवस में आए शिकायतों का निस्तारण करने में तहसीलदार लापरवाही बरत रहे हैं। पुराने मामले को निस्तारित करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। हरैया में कुल पांच, सदर तहसील में सात, भानपुर में सबसे अधिक 17 एवं रूधौली तहसील में आठ सहित कुल 47 मामले लंबित चल रहे हैं। इन सभी तहसीलों के तहसीलदार को 15 दिन में शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए गएं हैं। इसे लेकर एडीएम एवं तहसील दिवस समाधान प्रभारी ने बताया कि इसके बाद तहसीलदारों का वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।