फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच मिलावटी दूध, पेड़ा पनीर बेचने वालों पर हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले के हर कोने पर मिलावटी, दूध, पनीर, खोया और मिठाई का कारोबार हो रहा है। इस अनियमित कारोबार से जहां कारोबारी मालामाल हो रहे हैं, वहीं उपभोक्ताओं का सेहत खराब हो रहा है, और वह ठगी का शिकार हो रहे हैं। मिलावटी कारोबार का पता शुक्रवार को उस समय चला जब अपर जिलाधिकारी न्यायालय ने पांच मिलावटखोरों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

सबसे अधिक गांधीकला भवन के सामने पूर्वांचल बैंक के बगल में लस्सी और पनीर का कारोबार करने वाले विनोद कुमार की दुकान से मिलावटी सामान पकड़ा गया। दुकान संचालक विनोद कुमार पर मिलावटी पनीर और दूध बेचने के आरोप में पचास-पचास हजार रुपये का जुर्माना एडीएम भगवान शरण ने लगाया। परशुरामपुर के ग्राम बेदीपुर स्थित आदर्श डेयरी बेदीपुर कऔे संचालक पर मिलावटी दूध बेचने पर पचास हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया। कलवारी स्थित मोनोतोष के मिठाई की दुकान से मिलावटी पेड़ा बेचे जाने पर इसके संचालक ध्रुवनरायण पर पचीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसी तरह हर्रैया बाजार बाईपास स्थित मिठाई के दुकान से मिलावटी पेड़ा बचने के आरोप में अशोक कुमार पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके पहले शहर के नामी भारतीय स्वीट भंडार पर चार लाख रुपये का जुर्माना लग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें