फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण के चलते जल जमाव की समस्या बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुन्डेरवा (बस्ती)। अतिक्रमण के साथ जल निकासी ना होने के कारण सड़क पर गंदा पानी जमा हो गया है। मुंडेरवा क्षेत्र जलजमाव की पहचान बन चुका है।
विज्ञापन

तीन ग्राम सभा मुन्डेरवा, जगदीशपुर और किठिऊरी में अतिक्रमण के साथ साथ जल निकासी की समस्या आम हो गई है। इन तीनों ग्राम सभाओं में घरों के पानी की निकासी ना होने के कारण पानी सडक पर बह रहा है, जिसके चलते राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है।
विज्ञापन

सबसे अधिक परेशानी सुगर मिल तिराहे पर है। यहां सड़क से सटे मकानों के लोंगो ने सामने बने नाली को पाट लिया है और अपने अपने मकानों का नाली सड़क पर खोल लिया है, जिससे सुगर मिल तिराहे (शहीद तिराहा) पर पानी और कीचड़ जमा हो गया है। तिराहे पर पानी और कीचड़ के वजह से स्लीप कर के मोटरसाईकिल से गिरने के कारण अभी तक दो लोगों की जान जा चुकी है। कई चोटिल भी हो चुके हैं और तो तिराहे पर आटो वाले अपनी टैक्सी लगा देते है, जिससे आने जाने में काफी दिक्कत होती है। तिराहे के लोग अपने घर के सामने नाली को मिट्टी से पाट दिया है। अवैध रुप से पाच छ: ठेला वाले दुकान लगा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें