फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11202 लोगाें को लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
11202 लोगाें को लगा टीका
विज्ञापन

बस्ती। बृहस्पतिवार को 206 केंद्रों पर 11202 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। टीकाकरण के प्रति 15-18 वर्ष के बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्कूलों में आयोजित टीकाकरण सत्र में 9222 बच्चों को को-वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एफ हुसैन ने बताया कि जिला व महिला अस्पताल, ओपेक चिकित्सालय कैली के अलावा विभिन्न विद्यालयों में कैंप आयोजित टीका लगाया गया।
विज्ञापन

यूनीक साइंस एकेडमी में आयोजित कैंप में स्वास्थ्यकर्मी विजय कुमार और सुधा की देखरेख में दो दिवसीय टीकाकरण कैंप की शुरुआत हुई। पहले दिन 170 बच्चों का वैक्सीन लगाई गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव, शिक्षक सुभाष यादव, अभिरूप श्रीवास्तव, शोभा पांडेय, संगीता श्रीवास्तव ने सहयोग किया। सीएमएस में भी कैंप लगाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नूपुर त्रिपाठी ने सरकार एवं प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर सूरज श्रीवास्तव, संध्या त्रिपाठी, सुषमा श्रीवास्तव, विमला सिंह, स्मिता अस्थाना, प्रिया गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें