फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार बनवाएंगे शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटेदार बनवाएंगे शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड
विज्ञापन

बस्ती। अंत्योदय आयुष्मान पखवाड़ा के तहत 20 जुलाई तक विशेष अभियान चलेगा। सभी कोटेदार अपने क्षेत्र के अंत्योदय लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें। शत प्रतिशत कार्ड न बनवाने वाले कोटेदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी।
यह निर्देश डीएम प्रियंका निरंजन ने देते हुए कहा है कि गांव के जनसेवा केंद्र या स्वास्थ्य विभाग के आरोग्य मित्र के माध्यम से गांव में शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें सभी अंत्योदय कार्डधारकों का कार्ड बनाया जाएगा। डीएम ने सभी अंत्योदय कार्डधारकों से अपील की है कि वे शिविर में जाकर अपना आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवा लें ताकि उन्हें पांच लाख रुपये तक का निशुल्क उपचार कराने की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर अंत्योदय लाभार्थियों को मिशन मोड अपनाते हुए आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आगामी 20 जुलाई तक विशेष अभियान संचालित किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य, विकास, खाद्य एवं रसद, पंचायतीराज, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग को पत्र लिखा है। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है कि नोडल के रूप में कार्य करते हुए आवश्यक डाटा संबंधित विभागों को उपलब्ध करा दें। सभी एमओआईसी प्रतिदिन शाम को बैठक कर प्रगति से सीएमओ तथा उन्हें अवगत कराएंगे। सीडीओ विकास विभाग, खाद्य एवं रसद, पंचायतीराज, बाल विकास एवं पुष्टाहार के बीच समन्वय बनाते हुए प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा करेंगे तथा कार्ड बनाने में आने वाली दिक्कतों को दूर करायेंगे। वे इन विभागीय अधिकारियों की टास्क फोर्स का गठन करेंगे। आपूर्ति अधिकारी अपने कोटेदारों को, डीपीआरओ ग्राम विकास अधिकारियों को, बाल विकास एंव पुष्टाहार की जिला कार्यक्रम अधिकारी अपने अधीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के माध्यम से अन्त्योदय लाभार्थियों को कैंप तक लाना सुनिश्चित करेंगी।
विज्ञापन

डीएम ने जनसेवा केन्द्र के सभी जनपदीय कोआर्डिनेटर को निर्देश दिया है कि पखवाड़े की अवधि में किसी भी जनसेवा केन्द्र की ओर से लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने से मना नही किया जाएगा। किसी प्रकार की लापरवाही पाये जाने पर अन्य योजनाओं के साथ समस्त आईडी बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें