जिले में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला
बस्ती। जिले में रविवार को कोरोना का एक केस मिला है। जबकि पहले से पॉजिटिव में से किसी की भी रिपोर्ट निगेटिव नहीं आई है। इस प्रकार जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या अब दो हो गई है। रविवार को 600 का नमूना जांच के लिए महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि कोरोना संक्रमण के मामले लगातार आ रहे हैं। संक्रमण के ग्राफ में कमी जरूर है, मगर खतरा अब भी कम नहीं हुआ है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग अपनी तैयारी पूरी कर रखा है। बताया कि रविवार को मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में एक नया पॉजिटिव केस मिला हैं, जबकि एकभी निगेटिव नहीं रिपोर्ट नहीं आई है। अब दो पॉजिटिव होम आइसोलेशन में हैं। इन्हें मेडिकल किट दिया गया है। कहा कि मेडिकल किट का परिणाम बहुत अच्छा है। इसका लाभ मरीजों को मिला है।
जिले के 19 बूथों पर 1230 को लगा कोरोनारोधी टीका
बस्ती। जिले में कोरोना टीकाकरण के क्रम में रविवार को अवकाश के दिन भी अभियान चलाकर लोगों का टीकाकरण किया। गांवों में डोर-टू-डोर जाकर स्वास्थ्य टीम ने वैक्सीनेशन किया। कुल 19 टीकाकरण बूथों पर अभियान चलाया गया, जिसमें 1230 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सीएचसी-पीएचसी, सब सेंटरों व गांवों में अभियान चलाकर टीकाकरण किया गया।
अभियान में चार लोगों को प्रीकाशन डोज दी गई। इसमें 60 वर्ष से ऊपर बुजुर्गों समेत फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर शामिल हैं। इसके अलावा किशोर-किशोरियों के टीकाकरण पर जोर दिया गया। अभियान में 320 किशोर-किशोरियों को भी वैक्सीन लगाई गई। जबकि 12 से 14 वर्ष के 288 बच्चों को टीका लगा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि जिले में टीकाकरण का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। शहर के विभिन्न स्थानों पर वैक्सीनेशन कार्य हुआ। नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट (एनएमएमयू) के जरिये भी टीकाकरण हुआ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि पहली डोज लगवा चुके लोगों को द्वितीय डोज के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिला व महिला अस्पताल में वैक्सीनेशन हुआ। जिला अस्पताल में 30 को कोविशील्ड और 40 को को-वैक्सीन की डोज दी गई। एसीएमओ ने कहा कि प्रीकॉशन डोज लगवाने वाले लोग अपने फोन से सेल्फ रजिस्ट्रेशन करके बूथ पर पहुंचें, इससे आसानी होगी। बताया कि टीकाकरण का फीसदी बढ़ाने के लिए टीम घर-घर जाकर छूटे लोगों का वैक्सीनेशन कर रही है।