कैरम टूर्नामेंट के वि जेताओं को सम्मानित करते सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। शारिक स्पोर्ट्स क्लब बाबूजई में सीनियर कैरम चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। मंगलवार शाम को फाइनल में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। विजेताओं को सम्मानित किया गया।
18 मार्च को शुरू हुए टूर्नामेंट में 32 टीमों के खिलाड़ियों ने अपने खेल का कौशल दिखाया। फाइनल मुकाबला जीशान और लवी के बीच खेला गया। इसमें जीशान ने बाजी मारी। विजेता टीम को सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने शील्ड देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि खेलों से शरीर सेहतमंद रहता है। खेल को हमेशा आपसी भाईचारे की भावना से ही खेलना चाहिए। इस मौके पर डॉ.फैसल, निर्णायक शौकत अली, शाहिद जमाल, समी उल्ला खां आदि मौजूद रहे। आभार शारिक खान ने व्यक्त किया। संवाद