कालीबाड़ी समेत 40 स्थानों पर हुआ सीधा प्रसारण कार्यक्रम
बरेली। भारतीय जनता पार्टी ने 40 स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सीधा प्रसारण कराया। बड़ी तादाद में लोगों ने प्रसारण देखा। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सेवा सप्ताह रूप में मनाया और मास्क वितरित किए।
कालीबाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल रहे। इस मौके पर चाय और मास्क वितरण भी हुआ। कार्यक्रम संयोजक संजीव सिंह रहे। मनीष अग्रवाल, उमेश कठेरिया, केके चंदानी, शशिकांत जायसवाल, अमर सिंह, सूर्यकांत मौर्य आदि बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे।
युवा मोर्चा ने भी विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम किए। महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री की मन की बात का कार्यक्रम आयोजित कर संदेश को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष सुधांशु सक्सेना ने बताया कि तकरीबन 40 जगह कार्यक्रम हुए हैं। मीडिया प्रभारी नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार, बंटी ठाकुर, अधीर सक्सेना, अनिल कुमार, पार्षद सतीश कातिब मम्मा आदि ने विचार रखे। संवाद