फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नए साल पर बधाई के होर्डिंग लगा रहे युवक की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नए साल पर बधाई के होर्डिंग लगाते समय मंगलवार रात करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की गिहार बस्ती निवासी रंजीत (22) होर्डिंग लगाने का काम करते थे। मंगलवार रात वह अपने साथी नव और रिषभ के साथ कलक्ट्रेट के पास स्थित अधिवक्ता के चैंबर के पास होर्डिंग लगा रहे थे। होर्डिंग लगाने के लिए रंजीत पोल पर चढ़े। इसी दौरान पोल में करंट आ गया। करंट की चपेट में आने से रंजीत की मौके पर ही मौत हो गई। इससे रंजीत के परिवार की नए साल की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कोतवाली अमित पांडेय ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिवार वालों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें