फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली से लापता किशोरी बदायूं में मिली, महिला भी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुभाषनगर पुलिस लेकर आई, रिपोर्ट प्रेमनगर थाने की ट्रांसफर
विज्ञापन

बरेली। शहर से लापता 16 वर्षीय किशोरी एक महिला के साथ बदायूं के सिविल लाइंस इलाके में मिली। मामला दर्ज कर सुभाष नगर पुलिस उसे वहां से ले आई। दोनों को वन स्टॉप सेंटर भेजकर रिपोर्ट प्रेमनगर थाने ट्रांसफर कर दी गई है।
पीड़ित ने बताया कि पांच दिन पहले बेटी लापता हो गई थी। उन्होंने शक जताते हुए सुभाषनगर थाने में तीन महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पिता ने बताया है कि इनमें से एक महिला अपराधी प्रवृत्ति की है, उसी ने उनकी बेटी को मोबाइल दे दिया था। उन्होंने मोबाइल छीन लिया तो वह बेटी को लेकर कहीं चली गई। शक जताया कि तीनों महिलाएं उनकी बेटी को मानव तस्करी में झोंक सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सुभाषनगर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि किशोरी अपनी बुआ के घर से लापता हुई थी जो प्रेमनगर थाना क्षेत्र में आता है। इसलिए शून्य क्राइम संख्या पर मामला दर्ज किया था, अब इसे प्रेमनगर थाने ट्रांसफर किया गया है। अब मामले की विवेचना प्रेमनगर थाना पुलिस ही करेगी। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें