कबीर अहमद आए दिन पिता से कहता है कि वह अकेला उनका खर्च क्यों उठाए। उन चारों से भी खर्चा लिया करो। शुक्रवार को भी उसने पिता से रुपये मांगे थे। सद्दीक ने रुपये देने से मना कर दिया, जिससे कबीर बौखला गया और उन पर हमला कर दिया। आरोपी बेटा बुजुर्ग पिता को पीटते हुए घर से बाहर ले गया और खाली प्लॉट में गिरा दिया।
गला दबाकर हत्या की कोशिश
आरोपी कबीर यहीं नहीं रुका, उसने सीने पर बैठकर गला दबाकर पिता को मारने का प्रयास किया। सद्दीक की बेटी अंजुम ने उनकी जान बचाई। पास में स्थित एक घर की महिला ने घटना का वीडियो बनाया। इस पर कबीर उक्त महिला के घर में घुस गया और हमले का प्रयास किया। घटना के बाद पीड़ित सद्दीक अहमद और उनकी बेटी ने थाने सीबीगंज में शिकायत करने की बात कही है। वहीं थाना पुलिस ने बताया कि ऐसा कोई मामला उनकी संज्ञान में नहीं है।