बरेली के स्टेशन रोड स्थित नामी होटल में ठहरी फिल्म कलाकार से युवक ने छेड़खानी करने का प्रयास किया। इससे हंगामा हो गया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है।
बरेली के स्टेशन रोड स्थित नामी होटल में ठहरी फिल्म कलाकार से प्रेमनगर निवासी युवक ने सोमवार रात छेड़खानी कर दी। वह उसके कमरे से सामान चोरी करके भागने लगा। टीम ने उसके पकड़कर पुलिस को सौंप दिया तो उसे छुड़ाने के लिए देर रात भीड़ ने कोतवाली का घेराव कर लिया। जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन
इन दिनों शहर में एक फिल्म की शू्टिंग चल रही है। फिल्म में अभिनेता परेश रावल, अपार शक्ति खुराना व वाणी कपूर जैसे सितारे अभिनय करने के लिहाज से होटलों में ठहरे हैं।
फिल्म की प्रोडक्शन टीम स्टेशन रोड के होटल में रुकी है। टीम के सदस्य मुंबई निवासी सुफरत खान ने बताया कि सोमवार रात जब टीम की लड़कियां शूटिंग से लौटकर होटल के कमरे में पहुंचीं तो वहां बेड के नीचे एक युवक पहले से छिपा था। उसने लड़कियों से छेड़खानी की कोशिश की।
विज्ञापन
उन्होंने शोर मचाया तो एक लड़की के हाथ से रुपये भरा बैग लेकर भागने लगा। आरोपी प्रेमनगर थाना क्षेत्र निवासी ताजीम निकला। रात 12 बजे ताजीम के परिजन काफी भीड़ लेकर कोतवाली पहुंच गए। वहां हंगामा किया और ताजीम को निर्दोष बताया। कोतवाल डीके शर्मा ने बताया कि ताजीम को हिरासत में लिया गया है।