माता-पिता गए थे प्रयागराज
पीड़ित किशोरी के मुताबिक 28 अगस्त को उसके माता-पिता प्रयागराज गए थे। घर पर उसकी बड़ी बहन और छोटा भाई मौजूद था। इसी दौरान उसकी बुआ और युवक उसके घर पहुंचे। दोनों लोग रात को वहीं रुके।
भतीजी का आरोप है कि इसी दौरान बुआ ने युवक से उसका दुष्कर्म करवाया। सोमवार को पीड़िता सिविल लाइंस थाने पहुंची और दोनों के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने बुआ और युवक के खिलाफ रिपोर्ट कर ली।