फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, अश्लील फोटो दिखाकर लाखों रुपये हड़पे

Mon, 05 Feb 2024 04:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर किशोरी से दुष्कर्म किया। इसके बाद अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एक युवक ने किशोरी के साथ किया। उसके अश्लील फोटो खींच लिए। फोटो के जरिये ब्लैकमेल कर युवक ने किशोरी से लाखों रुपये मंगवा लिए। जानकारी होने के बाद पीड़ित किशोरी के पिता ने बारादरी थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


थाना बारादरी क्षेत्र की एक बस्ती के निवासी शख्स ने बताया कि उनकी बेटी अभी नाबालिग है। उसे पड़ोसी युवक आदित्य भारतीय ने प्रेमजाल में फंसा लिया। उनकी बेटी से जबरन संबंध बनाकर उसके अश्लील फोटो खींच लिए। फोटो के जरिये आदित्य ने उनकी बेटी से घर में रखे उनके डेबिट कार्ड से एक लाख रुपये, बहन की गुल्लक से 60 हजार रुपये और मां के दो लाख रुपये के जेवर मंगवा लिए। 

Judge Jyotsna Rai: फोन में छिपा है मौत का सच... इस ट्रिक से खुलेगा राज, पोस्टमार्टम में भी चौंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


आदित्य ने किशोरी की मां के जेवर गिरवी रख दिए। किशोरी से पूछताछ की तो इस बारे में पता चला। आदित्य के पिता अनूप बुआ अंजुम भारती, चाचा मनु भारती और मामा सूरज भारती भी किशोरी को धमकाते थे और घर से रुपये मंगवाते थे। आदित्य उनकी बेटी और उनके परिजनों को लगातार धमकी दे रहा है। बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें